
Dhanbad : धनबाद के झरिया-कतरास मोड़ में गुरुवार को तेज रफ्तार हाईवा ने बाईक सवार युवक को टक्कर मार दी. जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया. खून से लथपथ हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.
युवक की पहचान आरएसपी कॉलेज के बीएड फाइनल ईयर के छात्र राज विवेक के रूप में हुई है. युवक का दाहिना हाथ भी बुरी तरह से चोटिल हो गया. इधर हाईवा चालक मौके का फायदा उठा कर भाग निकला. झरिया पुलिस घटना स्थल से बाइक को जब्त कर थाना ले आई है. फिलहाल झरिया पुलिस युवक की पहचान करने में जुट गई हैं.




