
Ranchi: रांची में एमिटी यूनिवर्सिटी का हाई टेक कैंपस बनाया जा रहा है. रेडिसन ब्लू होटल, रांची में गुरुवार को यूनिवर्सिटी के वाइस प्रेसिडेंट गौरव गुप्ता ने बताया कि इस यूनिवर्सिटी को लेकर यहां के छात्रों और अभिभावकों में लगातार रूझान बढ़ रहा है. बारहवीं, ग्रेजुएशन किए स्टूडेंट्स ने बीटेक, बीबीए, बीसीए और दूसरे प्रोग्रामों के लिए जिस तरह से आज रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित इंट्रेंस टेस्ट में रुचि दिखायी है, वह इसका प्रमाण है. राज्य के अलग अलग जिलों के 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स इनमें शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें: अब प्राइवेट हॉस्पिटल-क्लिनिक और नर्सिंग होम वालों की नहीं चलेगी मनमानी, सेवाओं और चार्ज के साथ लगाना होगा डिसप्ले

गौरव गुप्ता ने कहा कि एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में अपने उत्कृष्ट शिक्षा को प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस वर्ष ही यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को रांची में वर्ल्ड क्लास हाई टेक कैंपस की सुविधा मिल जायेगी. इसमें उत्कृष्ट क्लास रूम, लैब, लाइब्रेरी, गेम्स एरिया, हॉस्टल, कैंटीन व अन्य सुविधाएं होंगी. इस मौके पर प्रो वाइस चांसलर डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार प्रभाकर त्रिपाठी, डिप्टी डायरेक्टर सुमित सिंह, डिप्टी मैनेजर राकेश कुमार राय सहित एडमिन टीम के सारे सदस्य एवं यूनिवर्सिटी के अन्य स्टाफ के अलावा सैकडों स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स भी मौजूद थे.




