JharkhandRanchiSaraikelaTOP SLIDER

तेज रफ्तार कार ने ट्रक में मारी टक्कर, कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, पिकनिक मनाने निकले थे सभी  

Ranchi :  झारखंड के सरायकेला जिले से दशम फॉल पिकनिक मनाने जा रहे चार लोग सड़क हादसे का शिकार हो गये. सड़क हादसे में चारों लोगों की मौत हो गयी. सभी एक ही परिवार के हैं. जानकारी के अनुसार टाटा हाईवे पर कार ने खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी.

कार में चारों मृतक सवार थे. दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.  सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना में एक बच्चा भी घायल हुआ है. उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. सभी मृतक एक ही परिवार के हैं. सभी सरायकेला खरसावां जिले के आदित्‍यपुर के रहने वाले थे.

इसे भी पढ़ेंः राज्य के कई जिलों में बनना है सोलर पार्क, अब तक जमीन ही उपलब्ध नहीं हुई

 

घटना जमशेदपुर के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नीमडीह में दड़ुवा के पास की है. एनएच-33 पर तेज रफ्तार कार ने ट्रक को टक्कर मार दी.

मृतक आदित्यपुर के मांझी टोला के रहने वाले हैं. मृतकों के नाम ममता, मधु, अमन और अवध किशोर हैं. आदित्यपुर के मांझी टोला के रहने वाले प्रभात कुमार ने बताया कि मृतक अवध किशोर उनके साले हैं. सभी लोगों ने दशम फॉल में पिकनिक जाने की योजना बनाई थी. इसके बाद यह लोग कार से दशम फॉल जाने के लिए निकले थे.

इसे भी पढ़ेंः एमएस धौनी को ICC  ने दिया  दशक का बेस्ट स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड

Related Articles

Back to top button