
Ranchi : सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम (प्रोपराइटर ऑनलाइन एंटरटेनमेंट प्रा लिमिटेड ) के नाम पर देवघर में खरीदी गयी एलोकेसी धाम की जमीन मामले में बुधवार को हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. जमीन खरीद में अनियमितता को लेकर इसकी रजिस्ट्री को रद्द करने की कार्रवाई शुरू की गयी थी.
इसे भी पढ़ें- 32 आदिवासी संगठनों की कोर कमेटी ने किया ऐलान, सरना कोड नहीं मिला तो झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों में करेंगे चक्का जाम
इस मामले में अनामिका गौतम की ओर से जमीन की रजिस्ट्री रद्द करने को चुनौती दी गयी थी. इस मामले में अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है. सरकार को चार सप्ताह के अंदर इस मामले में जवाब देना है.
बता दें कि उक्त जमीन की रजिस्ट्री देवघर के उपायुक्त सह जिला निबंधक के आदेश पर पिछले दिनों रद्द कर दी गयी है. इसके अलावा मामले में अनामिका गौतम सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. उपायुक्त की ओर से इस मामले के जांच के लिए आयकर को भी लिखा गया है.
इसे भी पढ़ें- नये भवन का हैंडओवर नहीं ले रहा है रामगढ़ नगर परिषद




