Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

रांची सदर अस्पताल में हाई पावर एंटीबायोटिक इंजेक्शन की किल्लत, बाहर से खरीद रहे मरीज के परिजन

237 रुपये एक इंजेक्शन की है कीमत, मरीजों के परिजन हैं परेशान

Ranchi: कोरोना संक्रमित मरीजों को दिया जाने वाला हाई पावर एंटीबायोटिक इंजेक्शन रांची सदर अस्पताल में खत्म हो गया है. अस्पताल में दाखिल कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को बाहर से इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा है. उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ रही है. एक इंजेक्शन की कीमत 237 रुपये है. इतना ही यह भी बताया जा रहा है कि बाहर बाजार में भी इंजेक्शन का शार्टेज हो रहा है. इससे मरीजों के परिजन परेशान हैं.

इसे भी पढें :इजरायल और फिलिस्तीन की जंग में उतरे क्रिकेटर इरफान पठान और एक्ट्रेस कंगना रनौत

10 डोज दिया जा रहा मरीजों को

कोरोना के गंभीर मरीजों को दवाओं के अलावा हाई पावर हाई एंटीबायोटिक इंजेक्शन भी दिया जा रहा है, जिससे वे तेजी से रिकवर कर सकें. एक मरीज को 5 दिन में 10 डोज तक इंजेक्शन लगाने की सलाह डॉक्टर दे रहे हैं. ऐसे में परिजनों को इंजेक्शन के 10 डोज खरीदने में लगभग 2400 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं. इससे आर्थिक रूप कमजोर मरीज के परिजन परेशान हैं.

इसे भी पढें :UPSC ने 27 जून को होने वाला civil services pre-exam टाला, जानिये कब होगी परीक्षा

प्रबंधन ने कहा, दिया है इंजेक्शन का आर्डर

हाई पावर एंटीबायोटिक इंजेक्शन की किल्लत को लेकर हॉस्पिटल के डीएस डॉ एस मंडल का कहना है कि मार्केट में इसकी किल्लत है. फिलहाल जन औषधि केंद्र को इसकी सप्लाई देने को कहा गया है. जल्द ही हॉस्पिटल में यह इंजेक्शन मरीजों के लिए उपलब्ध होगा. इसके बाद परिजनों को बाहर से इंजेक्शन खरीद कर लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इसे भी पढें :कोविशील्ड की दो डोज के बीच बढ़ा अंतराल, अब 12-16 सप्ताह के बीच लगेगा

Related Articles

Back to top button