Corona_UpdatesMain Slider

ऐसा #BJP सांसद निशिकांत दुबे ही कर सकते हैं और प्रशासन कार्रवाई भी नहीं करेगा

Ranchi: कोरोना महामारी के वक्त जहां कॉरेंटाइन, आइसोलेशन, सोशल डिस्टेंसिंग जैसी तमाम कोशिशें हो रही हैं वहीं एक कानून यह भी है कि कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान जाहिर नहीं करनी है. लेकिन यह नियम मीडिया हाउस और आम जनता के लिए ही लागू है. इसपर नेता, सासंद का कोई जोर नहीं है.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने किया नियम का उल्लंघन

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने खुलेआम सारे नियमों को ताख पर रखकर इसका उल्लंघन किया है. देवघर में 20 अप्रैल को एक कोरोना मरीज पाया गया था. जिसकी पहचान सांसद निशिकांत दुबे ने खुलेआम बता दी है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर उसका नाम लिख दिया है.

यही वह पोस्ट है जिसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है. इसमें उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीज का नाम भी लिख दिया है. जबकि किसी भी कोरोना मरीज का नाम और पहचान दोनों ही नहीं बताने का नियम बनाया गया है.

उन्होंने लिखा कि वही हुआ जिसका डर था. संथाल परगना में पहला कोरोना का मरीज (यहां सांसद ने मरीज का नाम लिखा है) जो देवघर जिला के सारवां प्रखंड का रहने वाला है. यह शख्स 17 आदमियों के साथ 31 मार्च को पंजाब से देवघर से लौटा था.

देवघर जिला प्रशासन एक किलोमिटर दूर से गमहरिया गांव का रास्ता बंद करें. खाने-पीने का सामान भेजें. इन सब तमाम बातों के साथ उन्होंने मरीज का नाम और तस्वीर फेसबुक पोस्ट पर शेयर किया है.

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन उनपर क्या कार्रवाई करता है. गौरतलब है कि झारखंड में अबतक कोरोना के 45 मामले सामने आ चुके हैं. जिसने से एक यह शख्स भी है जिसके बारे में सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button