
Ranchi : रांची के वरिष्ठ पत्रकार आकाश भार्गव का निधन शनिवार की देर रात हो गया. आकाश लिवर की समस्या से पीड़ित थे और उनका इलाज दिल्ली में ILBS में चल रहा था. आकाश भार्गव को अपराध जगत की खबरों के लिए उन्हें बेहतर और तेज तर्रार पत्रकारों की श्रेणी में गिना जाता था.
बीते दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आकाश भार्गव के परिजन को आर्थिक सहायता सौंपी गई थी. आज सुबह उनके निधन की खबर से पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई.
इसे भी पढ़ें : दशहरा केबाद रांची में बढ़ने लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या, सावधानी जरूरी




