GiridihJharkhand

गिरिडीह : ग्रामीणों का आरोप, शराब माफियाओं का विरोध करने पर पुलिस ने पीटा

Giridih : ग्रामीणों का आरोप है कि गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के मंसाडीह ओपी थाना पुलिस ने शराब तस्करी का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की. घटना सोमवार की देर रात की बतायी जा रही है. जमुई के शराब माफिया बाइक से उजवे गांव शराब का खेप लेकर मंसाडीह से गुजर रहे थे. इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने शराब माफियाओं विरोध किया. जिसके बाद मंसाडीह की पुलिस वहां पहुंची.

इसे भी पढ़ें :पश्चिमी सिंहभूम में राशन कार्डधारकों को 8 महीने से राशन नहीं, सरकार से फरियाद

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस माफियाओं को पकड़ने के बजाय उन्हें आसानी से बिहार-झारखंड की सीमा को पार कराया. जिसके बाद विरोध कर रहे ग्रामीणों की पिटाई कर कर दी.

घटना के दूसरे दिन ग्रामीणों ने मंसाडीह पुलिस का विरोध भी किया. विरोध कर रहे ग्रामीणों में नरेश ठाकुर, ललिता देवी, नौशाद अंसारी, शिबू ठाकुर, कलावती देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंसाडीह पुलिस के संरक्षण के कारण महुआ शराब का अवैध कारोबार गिरिडीह से जमुई तक हो रहा है.

इसे भी पढ़ें :हेमंत सरकार के खिलाफ अब सड़कों पर मुहिम तेज करेगी भाजपा, 21 अगस्त को सभी प्रखंडों में बनेगी मानव श्रृंखला

विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि हर रात ऐसा होता है. महुआ शराब बनाने के धंधे में मंसाडीह के ही कुछ ऐसे परिवार शामिल हैं जो संथाली बोलते हैं.

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि अवैध कारोबार में शामिल शराब माफियाओं द्वारा जमुई के उपजे गांव में अवैध शराब का डंप किया जाता है. जहां से अवैध स्टॉक को जमुई के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता है. विरोध कर रहे ग्रामीणों ने मंसाडीह ओपी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई का मांग की है.

इसे भी पढ़ें :Terrorist Attack : कश्मीर के कुलगाम में भाजपा नेता जावेद अहमद डार की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या की

Related Articles

Back to top button