
NewDelhi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं की तस्वीरें ट्वीट की है. जान लें कि हेमंत सोरेन की पार्टी JMM ने कांग्रेस और राजद के सहयोग से हाल में झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को हरा कर सत्ता हासिल की है. हेमंत सोरेन शनिवार को सुबह ग्यारह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नयी दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिले.
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की। pic.twitter.com/hK2AmZ6OVI
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) January 11, 2020
इसे भी पढ़े : ACB में #Momentum_Jharkhand की शिकायत पर बोले रघुवर दास, सरकार करा ले जांच, सांच को आंच क्या…
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी
हेमंत सोरेन के सीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी. खबरों के अनुसार हेमंत सोरेन झारखंड राज्य के प्रमुख विषयों पर प्रधानमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की है. इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी.
प्रधानमंत्री से मिलने के बाद हेमंत ने मीडिया से मुलाकात में प्रधानमंत्री से राज्य के विकास में केंद्र से सहयोग की आशा जताई. पीएम ने समन्वय पर जोर देते हुए राज्य को केंद्र से भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया है. हेमंत ने बजट की तैयारियों को देखते हुए झारखंड में ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना का अनुरोध करते हुए इसके लिए केंद्रीय बजट में प्रस्ताव करने का अनुरोध किया.
इसे भी पढ़े : #PoK पर बोले सेना प्रमुख नरवाणे- देश की संसद चाहे तो लेंगे एक्शन
प्रधानमंत्री से मिलना शिष्टाचार का हिस्सा
नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए हेमंत सोरेन शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए. दिल्ली रवाना होने से पूर्व एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में हेमंत ने कहा कि राज्य में नयी सरकार बनी है. प्रधानमंत्री से उनका मिलना शिष्टाचार का हिस्सा है. सोनिया गांधी से मुलाकात को लेकर सीएम सोरेन ने कहा कि जल्द ही UPA गठबंधन की बैठक होने जा रही है, जिसमें वे शामिल होंगे.
इसे भी पढ़े : Gandhinagar : अमित शाह ने कहा, #CAA पर विपक्ष झूठ बोल कर देश में अराजकता फैला रहा है




