Crime NewsJharkhandRanchi

रांची: अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Ranchi: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हेहल तालाब से शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला.

पुलिस फिलाहाल शव की पहचान कराने में जुटी है. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के रांची के रिम्स लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें- जामताड़ा में कोयला चोर ने पत्रकार को दी धमकी, कहा- इतना मारेंगे कि दिमाग दुरुस्त हो जाएगा

कहीं और हत्या करके शव को फेंके जाने की आशंका

लाब से बरामद हुए अज्ञात युवक के शव को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गयी और फिर साक्ष्य छुपाने की नीयत से उसके शव को तालाब में लाकर फेंक दिया गया.

हालांकि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद इस मामले में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वह इस मामले में कुछ कह सकेगी.

इसे भी पढ़ें- देश में जारी प्रदर्शनों और विपक्षी दलों के  विरोध के बावजूद #CAA लागू, सरकार ने जारी की अधिसूचना

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के तलाब तालाब के पास से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने पानी में युवक का शव देखा. जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button