Jharkhand Vidhansabha Election

#JharkhandElection: महुआ माजी के समर्थन में हेमंत सोरेन ने किया रोड शो, कहा- हार के डर से बौखलायी भाजपा

Ranchi : रांची विधानसभा क्षेत्र की गठबंधन उम्मीदवार महुआ माजी के समर्थन में हेमंत सोरेन ने शानिवार को रोड शो किया.

देर शाम शुरू हुआ यह रोड शो पिस्का मोड़ से एकरा मस्जिद रतन टॉकिज तक गया. इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए.

शो के क्रम में हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा हार के डर से बौखलायी हुई है. इसी डर की वजह से मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का प्रयोग कर रही है.

सिसई में जिस तरह की घटना मतदान के समय के दौरान हुई है, इसकी जितनी निंदा की जाये कम है.

इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection: पूर्वी जमशेदपुर में मतदान के बाद दो ईवीएम कम मिले, सरयू समर्थकों का हंगामा

जगह-जगह हुआ स्वागत

खुली जीप में शुरू हुए इस रोड शो में हेमंत सोरेन के अलावा महुआ माजी और सुप्रियो भट्टाचार्य भी मौजूद थे. तय कार्यक्रम के तहत पिस्का मोड भोलेनाथ मंदिर के पास दुकानदार समिति के द्वारा स्वागत किया गया.

इसके बाद रातू रोड में भी बड़ी संख्या में महिला व पुरुष समर्थकों ने उनका स्वागत किया. नागाबाबा खटाल के पास सब्जी विक्रेता संघ व स्थानीय लोगों के द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया.

महावीर चौक पहुंच कर उन्होंने समर्थकों ने साथ लोगों को अभिवादन स्वीकार करते हुए लोगों से मतदान करने की अपील की.

इसके बाद अलबर्ट एक्का चौक पर माल्यार्पण किया, जहां चडरी के लोगों ने महुआ माजी, हेमंत सोरेन आदि का स्वागत किया. डेली मार्केट बाजार संघ की ओर से उनका स्वागत किया गया.

इसे भी पढ़ें : #Palamu:  महिला ने दिया चार बच्चियों को जन्म, एक की मौत, तीन आइसीयू में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button