
Dhanbad: धनबाद कोचिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को शहर के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के आयोजन कर बताया कि आगामी 24 अप्रैल को बिग बाजार के समीप सोनोटेल गार्डन में धनबाद कोचिंग एसोसिएशन के द्वारा कोयलांचल में पहली बार मार्गदर्शन का आयोजन किया जा रहा है. इस एक दिवसीय कार्यक्रम में शहरवासियों को एक ही जगह पर सभी छोटे बड़े कोचिंग संस्थान से रूबरू होने का और परखने का अभिभावकों को मौका मिलेगा. मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से छोटे-बड़े कोचिंग संस्थान भाग लेंगे.
धनबाद कोचिंग एसोसिएशन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि उचित और समुचित मार्गदर्शन अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए मिले. इसी के मद्देनजर शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों को एक छत के नीचे लाकर अलग-अलग स्टाल के माध्यम से शहर वासियों को एक मौका प्रदान करना चाहता है कि उत्तम से उत्तम शिक्षण संस्थान से अपने बच्चों का नामांकन करा सके.
इसे भी पढ़ें:हाईकमान का बुलावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, चारों मंत्री समेत 30 वरिष्ठ नेता दिल्ली रवाना, चर्चा का बाजार गरम
इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के भी कोचिंग चलाने वाले शिक्षक गण भाग लेंग. इसमें एसोसिएशन अभिभावकों को कोचिंग के प्रति रुझान दिलाएंगे.
मार्गदर्शन में करीब 50 इंस्टीट्यूशनल एवं एकेडमिक स्टॉल लगाए जाएंगे. प्रेसिडेंट मनोज कुमार सिंह ने बताया मार्गदर्शन का आयोजन करना मुख्य रूप से प्रोस्पेक्टिव गाइडलाइन और कोरोनाकाल के बाद कोचिंग के गैप को दूर करने का उद्देश्य है.
इसे भी पढ़ें:Gorakhnath Temple Attack: सिपाहियों को 5 लाख इनाम, गिरफ्तार आईआईटियन मुर्तजा बोला, मुझे कोई गोली मार दे
बीते कोरोनाकाल में जिस तरह शिक्षा का स्तर गिरा है उसको लेकर धनबाद कोचिंग एसोसिएशन काफी चिंतित है उसी उद्देश्य को लेकर छात्रों एवं अभिभावकों का मनोबल बढ़ाने हेतु एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब से गरीब छात्रों को भी उचित एवं समुचित शिक्षा दिलवाने के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
मार्गदर्शन में वॉल ऑफ अचीवमेंट में थीम पार्क में टॉप 12 सेकंड टाइम सेगमेंटाइस किया गया है. इवेंट हेड सैफ अख्तर ने बताया एजुकेशन बहुत ही जरूरी है किसी भी शहर को आगे बढ़ाने के लिए. उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया धनबाद कोचिंग एसोसिएशन धनबाद का एक पहला प्लेटफार्म है जिस मंच पर अभिभावक और कोचिंग संस्थान सामने होंगे.
धनबाद के प्रतिष्ठित एवं बुद्धिजीवीजनो के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा जिसमें सभी क्षेत्र के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा चाहे वह मैथ केमिस्ट्री म्यूजिक आर्ट स्पोर्ट्स या अन्य टीचर हो सभी को सम्मानित किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:हेमंत सरकार का पुलिस प्रशासन तंत्र सिर्फ वसूली करने में मस्त: दीपक प्रकाश
मार्गदर्शन में धनबाद के सारे स्कूलों के प्राचार्य आईआईटी आईएसएम , बीबीएमकेयू के डायरेक्टर को मार्गदर्शन में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया गया है.
धनबाद कोचिंग अकैडमी में मार्गदर्शन का 10 अप्रैल मेंबरशिप ले लेने का समय है. प्रेस वार्ता में प्रेसिडेंट मनोज कुमार सिंह महासचिव विकास कुमार तिवारी उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह एवं संरक्षक डेविड कमिटी हेड आलोक कुमार उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह




