DhanbadJharkhand

धनबाद : ट्रक ओनर एसोसिएशन ने अनुमंडल पदाधिकारी से की मुलाकात

Dhanbad : कोयलांचल ट्रक ओनर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण झा और एसोसिएशन के महामंत्री अभिषेक सिंह के नेतृत्व में धनबाद अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी से सोमवार को मिला. जहां उनसे ट्रक मालिकों के विभिन्न विषयों एवं समस्या के निदान हेतु ज्ञापन सौंपा गया.

प्रतिनिधिमंडल की तरफ से अनुमंडल पदाधिकारी से रघुनाथपुर थर्मल पावर प्लांट में कोयला ढुलाई कर रही ट्रांसपोर्ट कंपनी के मनमाने रवैये की शिकायक की गयी. भाड़ा वृद्धि हेतु कंपनी की ओर से कोई भी कदम नहीं उठाने की बात प्रतिनिधिमंडल ने रखी.

इसे भी पढ़ें – सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे नगर आयुक्तः मेयर

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कोयलांचल में ट्रक मालिकों की स्थिति खराब हो चुकी है. क्योंकि यहां के स्थानीय उद्योगों में स्थानीय ट्रक को कार्य करने का मौका नहीं मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि अन्य राज्यों की तरह प्रशासन यहां भी प्रति किलोमीटर के हिसाब से भाड़ा तय करे.

इसे भी पढ़ें – जय श्री राम की भेंट चढ़ गयी विधानसभा, हंगामे के कारण जनता की समस्याएं फिर हुईं गौण

Related Articles

Back to top button