Lead NewsNationalTOP SLIDER

BIG NEWS : PAN-Aadhaar Link कराने की लास्ट डेट अगले साल तक बढ़ी, लेकिन ‘मुफ्त सेवा’ अब बंद, जानें अब लगेंगे कितने रुपये

ये चौथी बार है जब सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख बढ़ाई है

New Delhi : अगर आपने अभी तक अपने PAN Card को Aadhaar से लिंक नहीं कराया है तो अब आपके पास खुश होने के साथ-साथ थोड़ा सा मायूस होने की भी वजह है. सरकार ने इस काम की आखिरी तारीख को एक साल के लिए बढ़ा दिया है, लेकिन अब ये सर्विस ‘मुफ्त’ में नहीं मिलेगी.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: सरकारी स्कूलों के 26 लाख स्टूडेंट्स आज देंगे स्पेशल परीक्षा, तीसरी से सातवीं कक्षा तक के बच्चे होंगे शामिल

PAN-Aadhaar Link के लिए एक और साल

आयकर विभाग (Income Tax Department) के लिए नीतियां बनाने वाली शीर्ष इकाई केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने पैन-आधार लिंक कराने की आखिरी तारीख पूरे एक साल के लिए बढ़ाकर 31 मार्च 2023 कर दी है.

इसे भी पढ़ें : Big News: बिहार के स्कूलों में 8386 पदों पर शारीरिक शिक्षकों की होगी बहाली

CBDT ने जारी किया नोटिफिकेशन

CBDT ने बुधवार को देर शाम इसे लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया. नोटिफिकेशन में लिखा है कि करदाताओं की असुविधा को कम करने के लिए Aadhaar को PAN Card से लिंक करने की समयावधि को 31 मार्च 2023 तक बढ़ाया गया है. ये चौथी बार है जब सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख बढ़ाई है.

इसे भी पढ़ें : बिहार विधानसभा में माले विधायकों को मार्शल ने दिखाया बाहर का रास्ता

काम करता रहेगा PAN

जिन लोगों का पैन-कार्ड अब तक आधार से लिंक नहीं हो पाया है, CBDT की इस नई व्यवस्था के बाद 31 मार्च 2023 तक बिना किसी बाधा के काम करता रहेगा. इस तरह आयकर रिटर्न दाखिल करने से लेकर रिफंड पाने तक के लिए इसका इस्तेमाल पहले की तरह ही किया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें : सिवान में डबल मर्डर: मुखिया पति और भांजे का अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिला शव

खत्म हुई मुफ्त सेवा, अब लगेंगे इतने पैसे

अभी तक इस काम के लिए टैक्सपेयर्स को कोई पैसा देने की जरूरत नहीं थी लेकिन अब ये ‘मुफ्त सेवा’ बंद कर दी है. ऐसे में अगर कोई करदाता 1 अप्रैल 2022 से लेकर 30 जून 2022 के बीच अपना PAN-Aadhaar Link कराता है, तो उसे 500 रुपये का शुल्क और उसके बाद 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा.

इसे भी पढ़ें : U-17 SUB JUNIOR (कैडेट) और FEDERATION CUP राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 9 अप्रैल को RANCHI में चयन ट्रायल

Related Articles

Back to top button