JharkhandLead NewsNEWSRanchi

झारखंड आंदोलनकारियों के निशाने पर हेमंत सरकार, 15 नवंबर के बाद राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी

Ranchi : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आज कई आंदोलनकारी मोरहाबादी स्थित (रांची) बापू वाटिका के समीप सत्याग्रह पर बैठे. इस दौरान केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि आंदोलनकारियों के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त की जानी चाहिये. साथ ही उनके मान-सम्मान, पहचान, नियोजन, पेंशन सहित 11 सूत्री लंबित मांगों को हेमंत सरकार समर्थन दे. झारखंड आंदोलनकारियों का धैर्य अब खत्म हो रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान में अभी तक गंभीरता नहीं दिखलाई है. इससे झारखंड आंदोलनकारियों में तीव्र आक्रोश है. 15 नवंबर तक झारखंड आंदोलनकारियों के मसले पर अगर राज्य सरकार ने ठोस फैसला नहीं लिया तो राज्य व्यापी आंदोलन होगा. मौके पर राम लखन महतो, इसरार अहमद, प्रफुल तत्वा, सिमडेगा जिला अध्यक्ष भुनेश्वर सेनापति, संयोजक गोपाल रवानी, लाल अजय नाथ शाहदेव, सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो समेत कई अन्य आंदोलनकारियों ने भी बात रखी. सत्याग्रह के उपरांत सीएम, झारखंड को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 11 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया.

आंदोलनकारियों के लिए विधानसभा से निकले निदान

राजू महतो के मुताबिक झारखंड के आदिवासी, मूलवासी जनता के साथ झारखंड  आंदोलनकारियों की समस्याओं को कैबिनेट से हेमंत सरकार पास करे. इसके बाद विधानसभा के विशेष सत्र में झारखंड आंदोलनकारियों की समस्याओं पर चर्चा हो और उसे वहां से पास किया जाये. केन्द्रीय सचिव कयूम खान ने कहा कि आंदोलनकारियों के कारण ही राज्य में हमारी पहचान है. इस पहचान को संघर्ष के बल पर सुनिश्चित करना होगा. प्रत्येक आंदोलनकारी अपनी पहचान की लड़ाई लड़ रहे हैं. 22 वर्षों के पश्चात भी झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान नहीं होना दुर्भाग्य की बात है. आज बार-बार अपने मान-सम्मान पहचान के लिए झारखंड आंदोलनकारियों को संघर्ष करना पड़ रहा है. वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी की स्थिति आज हाशिए पर है. मुख्यमंत्री झारखंड आंदोलनकारियों के प्रति संवेदनशील बनें और जल्द से जल्द आंदोलनकारियों की मांगों का समाधान करें.

इसे भी पढ़ें: झारखंड सरकार के पास IAS अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का कोई बही-खाता नहीं, RTI के जवाब में कहा-उपलब्ध नहीं है रिकॉर्ड

Related Articles

Back to top button