JharkhandRanchi

रांची और खूंटी में तूफान के दौरान शहरी क्षेत्र में 6 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे होगा ट्रांसफार्मर मरम्म्त : JBVNL

  • जेबीवीएनएल क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से रांची और खूंटी के लिए जारी किया गया निर्देश
  • 11 से 33 केवी लाइनों की बुधवार शाम तक करना है निरीक्षण

Ranchi : चक्रवातीय तूफान अम्फान का असर झारखंड के भी जिलों में भी रहेगा. पिछले कुछ दिनों से राज्य में बिजली व्यवस्था चरमरायी हुई है. संभावना है कि तूफान से बिजली व्यवस्था और चरमरा सकती है. इसके लिए जेबीवीएनएल ने क्षेत्रीय कार्यालयों को प्रिवेंशन गाइडलाइन का पालन करने कहा है. प्रिवेंशन गाइडलाइन का पालन आकस्मिक स्थिति में की जाती है. ये बिजली के तहत दिये जाने वाले सामान्य निर्देश हैं.

जो जेबीवीएनएल ने क्षेत्रीय कार्यालयों को दिया है. साथ ही कुछ क्षेत्रीय कार्यालयों की ओर से अपने- अपने क्षेत्र के सब स्टेशनों को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है. रांची और खूंटी के लिए ईएसई की ओर से अलग से निर्देश जारी किया गया है. इस निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि तूफान के दौरान ट्रांसफार्मर मरम्मत पर बल दिया जाये. क्योंकि आंधी-तूफान जब आता है तो ऐसी स्थिती में ट्रांसफार्मर जल्दी खराब होते हैं.

शहरी क्षेत्र में अगर कोई ट्रांसफार्मर खराब हो तो उसे छह घंटे में ठीक किया जाये. ग्रामीण क्षेत्र में खराब होने वाले ट्रांसफार्मर 48 घंटे में ठीक करने का निर्देश है. निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना है. सिर्फ रांची और खूंटी में 67 सब स्टेशन हैं. इनमें से 50 सब स्टेशन रांची में हैं. वहीं 17 खूंटी में हैं.

इसे भी पढ़ें –दो महीने तक शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो देते रहे आश्वासन, इधर स्कूलों ने वसूल ली फीस

11 और 33 केवी लाइनों का किया जायेगा निरीक्षण

ईएसई पीके श्रीवास्तव ने बताया की रांची और खूंटी के लिये सब स्टेशनों को निर्देश जारी किया गया है. जिसके तहत आपातकालीन मेंटेनेंस गैंग बहाल किया जायेगा. गैंग क्षेत्र में बिजली बनाने वाले संविदाकर्मियों का समूह होगा. सभी सब स्टेशनों में एई और जेई जो भी सीनियर हो, वो शाम के छह बजे से 11 बजे रात तक कार्यालय में रहेंगे. अधिक मैन पावर की जरूरत हो तो इसकी भी वैकल्पिक व्यवस्था कर बुधवार शाम तक कर लेनी है.

श्रीवास्तव की ओर से जारी निर्देश मे बताया गया है की क्षेत्र में जो भी 11 केवी से 33 केवी तक के लाइन है, उनका निरीक्षण बुधवार शाम तक कर लिया जाना है. कहीं कोई खराबी की संभावना हो तो उसे ठीक कर लिया जायें. किसी भी संभावित क्षति पूर्ति के लिये सब स्टेशन तैयार रहेंगे. जिसके तहत उन्हें जरूरत पड़ने वाले सभी उपकरण से लेकर मैन पावर तक की व्यवस्था कर ली जायें.

इसे भी पढ़ें – इस बरसात भी झेलनी पड़ेगी सीवरेज-ड्रेनेज की समस्या, फिर नये सिरे से बनाया जायेगा डीपीआर

सामान्य तौर पर जारी किया जाता है गाइडलाइन

जेबीवीएनएल से जानकारी मिली कि किसी भी आंधी तूफान के पहले ये प्रीवेंशन गाइडलाइन सामान्य तौर पर जारी किये जाते है. जिसके तहत सब स्टेशन यह तय कर लेते है की आंधी तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो. बता दें जिसमें रांची समेत पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज में तुफान का असर देखा जायेगा. जहां तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें – #CycloneAmphan का असरः पश्चिम बंगाल व ओड़िसा कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, झारखंड में भी असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button