Lead NewsNationalNEWS

सुप्रीम कोर्ट में तकनीकी कारणों से मेडिकल उपकरणों के वितरण मामले पर सुनवाई टली

केंद्र सरकार ने कहा, इस मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की जगह नहीं

New Delhi: तकनीकी खामी के चलते सुप्रीम कोर्ट में कोरोना के दौरान जरूरी सेवाओं व उपकरणों के वितरण मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी. अब इस मामले पर गुरुवार को फिर से सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान लेते हुए केंद्र  सरकार द्वारा राज्यों को अस्पतालों को बांटे जरूरी मेडिकल उपकरण मामले की सुनवाई कर रहा है.

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस सुनवाई में जज और वरिष्ठ वकील तक डिस्कनेक्ट हो रहे थे. बैकग्राउंड में कभी सोनिया गांदी तो कभी पी चिदंबरम की आवाजें सुनाई दे रही थी. जिसे देखते हुए वकील कपिल सिब्बल ने सुनवाई रोकने की सलाह दी. जिसके बाद सुनवाई स्थगित कर दी गई.

 

इधर केंद्र और राज्यों के बीच कोविड -19 टीकों की अलग-अलग कीमतों को खत्म करने के सुप्रीम कोर्ट के सुझाव पर केंद्र सरकार ने कहा है कि महामारी के समय इन मामलों में न्यायिक हस्तक्षेप के लिए बहुत कम जगह है. सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में केंद्र ने कहा कि राज्यों के अनुरोध के बाद 18-44 आयुवर्ग के लोगों को टीकाकरण अभियान में मंजूरी दी गई थी. केंद्र ने वैक्सीन निर्माताओं को सभी राज्यों को समान कीमतों पर टीके की आपूर्ति करने को कहा था.

Related Articles

Back to top button