
New Delhi: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के ‘लेटरबम’ के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. अनिल देशमुख के खिलाफ निष्पक्ष और स्वतंत्र CBI जांच की मांग करने वाली परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति आर एस रेड्डी की पीठ करेगी.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में पोर्टल के माध्यम से मिलेगा बालू, 100 सीएफटी के लगेंगे 785 रुपये
परमबीर सिंह की याचिका में इन बातों का जिक्र
परमबीर सिंह ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से उनके तबादले को ‘मनमाना’ और ‘गैरकानूनी’ होने का आरोप लगाते हुए इस आदेश को रद्द करने का भी अनुरोध किया है. परमबीर सिंह ने एक अंतरिम राहत के तौर पर अपने तबादला आदेश पर रोक लगाने और राज्य सरकार, केंद्र तथा सीबीआई को देशमुख के आवास की सीसीटीवी फुटेज फौरन कब्जे में लेने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड की बालू कथा (2): नदियों पर डाला जा रहा डाका, बीमार हुई जुमार, अब कांची व कारो की बारी
उद्धव ठाकरे और अनिल देशमुख की मुलाकात
इस पूरे सियासी घमासान के बीच गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं की बैठक में पुलिस अधिकारी रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उस चिट्ठी का जिक्र किया था, जो राज्य के इंटेलिजेंस विभाग की अफसर रश्मि शुक्ला की ओर से लिखी गई थी. इसी चिट्ठी में रश्मि ने पुलिस के कुछ बड़े अफसरों और अन्य अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के रैकेट में शामिल होने का दावा किया, सबूत के तौर पर कुछ फोन रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही गई थी.
इसे भी पढ़ें: सदन में चार विधेयक पास, झारखंड विद्युत शुल्क संशोधन विधेयक से राज्य को 750 अतिरिक्त राजस्व मिलेगा




