NEWSRanchi

रतन हाइट्स मामले में सुनवाई अब 19 अप्रैल को, प्रतिवादियों की ओर से होनी है बहस

Ranchi : रतन हाइट्स बिल्डिंग सोसाइटी की याचिका पर सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में अब 19 अप्रैल को होगी. यह मामला गुरुवार को हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट में सूचीबद्ध था. मामले में प्रार्थी की ओर से बहस पूरी हो गई है, प्रतिवादियों की ओर से अब बहस होनी है. कोर्ट ने 46 कट्ठा पर बनाए जाने वाले जी प्लस 5 के भवन के निर्माण कार्य पर रोक जारी रखा है. पिछली सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि बिल्डर ने 86 कट्ठा का नक्शा रिवाइज कराए बगैर फिर से नया नक्शा पास कर दिया. 46 कट्ठा पर नया नक्शा पास कराया गया है, जो गैरकानूनी है. प्रार्थी की ओर से सुमित गड़ोदिया, रोहित रंजन सिन्हा एवं रांची नगर निगम की ओर से शशांक शेखर पैरवीकार हैं.

Related Articles

Back to top button