Corona_UpdatesNational

स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश: #Corona के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू खाने-थूकने पर रोक लगायें राज्य

New Delhi: कोरोना वायरस देश में तेजी से पैर पसार रहा है. इसके संंक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश जारी किया है.

सवास्थ्य मंत्रालय ने इसके प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर चबाने वाले तंबाकू के इस्तेमाल और थूकने पर रोक लगाने को कहा है.

इसे भी पढ़ें- #Karnatak में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा BJP MLA जयराम ने दी बर्थडे पार्टी, भीड़ में बंटवायी बिरयानी

सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से तेजी से फैल सकता है कोरोना

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशाों के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गैर धूम्ररहित चबाने वाले तंबाकू, पान मसाला और सुपारी से शरीर में लार अधिक बनने लगती है और इससे थूकने की अत्याधिक इच्छा होती है. सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से कोविड-19 के प्रसार में तेजी आ सकती है.

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते खतरे के मद्देनजर भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा परिषद (आईसीएमआर) ने जनता से चबाने वाले तंबाकू के उत्पादों के सेवन से दूर रहने और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने की अपील की है.

पत्र के मुताबिक, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के पास विभिन्न कानूनों के तहत कोविड-19 से निपटने के जरूरी अधिकार हैं.

इसे भी पढ़ें- #Jharkhand में कोरोना से मरने वाले बुजुर्ग का तबलीगी कनेक्शनः बांग्लादेश और दिल्ली से लौटे जमातियों से की थी मुलाकात

झारखंड-बिहार में पहले ही लग चुका है प्रतिबंध

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में  कहा गया है कि इसी पृष्ठभूमि में, यह अपील की जाती है कि सार्वजनिक रूप से चबाने वाले तंबाकू उत्पादों का उपयोग और थूकना प्रतिबंधित करने के लिए उचित कानून के तहत आवश्यक उपाय किये जा सकते हैं.

बिहार, झारखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, नागालैंड और असम जैसे कुछ राज्य कोविड-19 महामारी के दौरान पहले ही सार्वजनिक स्थानों पर चबाने वाले तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल और थूकने पर प्रतिबंध लगा चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश भर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 7,447 रही जबकि मृतकों की संख्या 239 तक पहुंच गयी. 

इसे भी पढ़ें- #Gujarat: Covid-19 के 54 नये केस आने से संक्रमितों की संख्या हुई 432, ड्रोन की मदद से लोगों की निगरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button