Corona_UpdatesNational

#Karnatak में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा BJP MLA जयराम ने दी बर्थडे पार्टी, भीड़ में बंटवायी बिरयानी

Bengaluru: देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटों में 40 लोगों की मौत जो चुकी है, वही संक्रमितों का आंकड़ा 7 हजार को पार कर चुका है. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन है, लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए बार-बार अपील की जा रही है.

इसे लेकर केंद्र और राज्य सरकारें लगातार प्रयासरत भी है. लेकिन सरकार में शामिल विधायक ही लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाये तो इसे क्या कहा जाये. जी हां, कर्नाटक के तुरुवेकेरे से विधायक एम जयराम को हाल ही में अपने जन्मदिन पर पार्टी की और इसमें उन्हें भीड़ के साथ देखा गया.

जनसत्ता की खबर के अनुसार, विधायक ने बेंगलुरु से 90 किमी दूर गुब्बी में अपने जन्मदिन की पार्टी दी थी. इसमें लॉकडाउन के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शामिल दिखाई दिए.

इसे भी पढ़ेंःरांची, हजारीबाग व कोडरमा से एक-एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि, झारखंड में मरीजों की संख्या हुई 17

लॉकडाउन के बीच विधायक की बर्थडे पार्टी

बीजेपी विधायक जयराम की पार्टी की फोटो और वीडियो में उन्हें तो सफेद रंग के ग्लव्स पहनकर केक काटते देखा जा सकता है.  लेकिन इस पार्टी में बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जिन्होंने न तो मास्क पहने थे, न सोशल डिस्टेंसिंग के किसी नियम को माना है. इतना ही नहीं विधायक ने भीड़ के बीच बिरयानी भी बंटवाई.

ये कोई पहला मौका नहीं,जब नेता ने सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ हो, इससे पहले पिछले महीने ही शादी समेत सभी सामाजिक समारोह पर रोक लगाने के बाद भी 15 मार्च को खुद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बेलगावी में भाजपा नेता के शादी समारोह में शामिल हुए थे.

वहीं 16 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ा. दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार को राज्य कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था. उनके स्वागत में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तक जुटे थे.

इसे भी पढ़ेंःदेश में बढ़ रहा #Corona का कोहराम: राजस्थान में 18 नये केस, इंदौर में तीन की मौत

कर्नाटक में पीड़ितों की संख्या 207

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. राज्य में शुक्रवार को ही 10 नए संक्रमण के मामले सामने आए. जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. मैसूर का रहना वाला एक बच्चा, जिसकी उम्र 8 साल है और बेंगलुरु ग्रामीण में रहने वाली एक बच्ची जिसकी उम्र 11 साल है, दोनों कोरोना पॉजिटिव मिले है.

इसके साथ ही राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 207 पहुंच गई है. वहीं अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 34 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा लॉकडाउन की मियाद 14 अप्रैल से तीन हफ्ते बढ़ाने के पक्ष में हैं. हालांकि, उन्होंने उन शहरों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की बात कही है, जो कोरोनावायरस से प्रभावित नहीं हैं.

इसे भी पढ़ेंःCorona का अमेरिका में कहरः दुनिया में पहली बार 24 घंटों में दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत, 5 लाख से ज्यादा संक्रमित

One Comment

  1. 749170 145445Its really a cool and beneficial piece of details. Im glad which you shared this useful information with us. Please keep us informed like this. Thanks for sharing. 176238

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button