
Jamshedpur : जमशेदपुर में एक ऑटो चालक यह सोचकर भीड़भाड़वाले इलाके में अपनी गाड़ी खड़ी कर बाजार गया था कि यहां उसका ऑटो सुरक्षित रहेगा., लेकिन उसके होश तब उड़ गये, जब महज 15 मिनट बाद बाजार से लौटने के बाद उसने देखा कि उसके ऑटो का आगे का चक्का गायब था और ऑटो ईंट पर खड़ा था.
बागुनहातु निवासी महेंद्र कुमार यादव सिदगोड़ा से साकची के रूट पर ऑटो चलाता है. शुक्रवार की रात पैसेंजर छोड़ कर वह बारीडीह चौक पहुंचा. वहां उसने जेएमएम के ऑफिस के समीप अपना ऑटो खड़ा किया, जो बारीडीह चौक से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है. महेंद्र ने वहां अपना ऑटो खड़ा करके बाजार गया. जब वह बाजार करके वापस आया, तो 15 मिनट के अंदर ही उसका ऑटो का आगे चक्का ईंट लगाकर अपराधी खोल कर अपराधी ले गये थे. यह देख उसके होश हवास उड़ गये. उसने चौक पर मौजूद पुलिसकर्मियों से इसकी शिकायत की. पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच करने के बाद थाने में शिकायत करने की सलाह दी. इसके बाद ऑटो चालक महेंद्र ने थाना जाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी मामला दर्ज कराया है.
इसे भी पढ़ें – अमलगम स्टील में घमासान, एचआर हेड का इस्तीफा, विस्थापित समिति आयी विरोध में, विस्तारीकरण पर लग सकता है ग्रहण




