JharkhandKhunti

खूंटी से पश्चिमी सिंहभूम जिले में जाकर कर रहा था अफीम की खेती, गिरफ्तार

Khunti: खूंटी जिले के मुरहू थाना अंतर्गत गुटिगड़ा गांव से पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना अंतर्गत सोंगरा गांव जाकर अफीम की खेती कर रहे सुनील ओड़ेया को पुलिस ने सोंगरा गांव के अफीम के खेत में चीरा लगाते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. सुनील के साथ एक नाबालिग भी अफीम के पौधे में लगे डोडा में चीरा लगा रहा था, जिसे निरुद्ध कर लिया है. उसी खेत में चीरा लगा रहे दो अन्य लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गए. जबकि गिरफ्तार सुनील व नाबालिग के स्वीकारोक्ति बयान पर अफीम खेती करने वाले मुख्य अभियुक्त सोंगरा गांव निवासी सुखराम केता उर्फ सनिका को भी गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने अफीम में चीरा लगाने वाला औजार तथा 200 ग्राम अफीम बरामद की है. इनके खिलाफ टेबो थाना में एनडीपीएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. इनकी गिरफ्तारी में चाईबासा के प्रशिक्षु डीएसपी कुमार विनोद, टेबो थानेदार विक्रांत मुंडा, एसआई सुभाष कुमार महतो, अनिल कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Related Articles

Back to top button