
Ranchi, हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना पुलिस ने सरफुद्दीन अंसारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अपने पिता के हत्या का बदला लेने के लिए मृतक को योजनाबद्ध तरीके से अपने भाइयों और अन्य के साथ मिलकर पहले गोली मारी फिर गला रेतकर हत्या कर दी. गिरफ्तारी आरोपी तोहिद अंसारी, पिता- स्व सनुल अंसारी विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गाल्होबार का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार 3 अगस्त को विष्णुगढ थाना क्षेत्र स्थित गाल्होबार गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र के पास अपराधियो ने सरफुद्दीन अंसारी को सिर में गोली मार कर तथा गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. मामले को लेकर मृतक के पत्नी के बयान पर 6 नामजद तोहद अंसारी, तौफिक अंसारी, औफिक अंसारी, इमरान शाह, अलीमुद्दीन शाह ओर सुभान अंसारी के विरुद्ध विष्णुगढ़ थाना (कांड सं0-133/24) में हत्या का मामला दर्ज किया गया.
विष्णुगढ एसडीपीओ के नेतृत्व में कांड का अनुसंधान करते हुये घटना में प्रयुक्त अग्नेयास्त्र को घटनास्थल से बरामद किया गया. आरोपी के विरुद्ध सघन छापामारी के दौरान नामजद आरोपी तोहिद अंसारी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वर्ष 2019 में मृतक सरफुद्दीन अंसारी ने इनके पिता सनुल अंसारी की हत्या कर दी थी. तब से ये और इनके भाई बदला लेने की साजिश रचने लगे. 3 अगस्त को शाम में गाल्होबार आंगनबाड़ी केन्द्र के पास योजनाबद्ध तरीके से अपने भाईयों एवं अन्य के साथ मिलकर सरफुद्दीन अंसारी को गोली मारकर तथा गला रेत कर हत्या कर दिया. घटना में प्रयुक्त किये गये देशी कट्टा को पास के नाले में फेंक दिया. जिसे पुलिस बरामद कर लिया है. घटना में शामिल अन्य आरोपी के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है.




