Jamshedpur

यौन शोषण में सात साल की सजा काटकर आया था, अब छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत में गया जेल

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मुहल्ला में एक चॉकलेट की दुकान चलाने वाला मो. रमजान को वहां के लोगों ने एक छह साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा. इसके बाद उसकी पिटाई करने के बाद मानगो  पुलिस को सौंप दिया गया. आरोपी को सोमवार को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

चॉकलेट देने के बहाने भीतर बुलाया

आरोपी रमजान ने पड़ोस की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने उसे दुकान के भीतर बुलाया था. उसके बाद उसने उसके साथ अश्लील हरकत की. शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग दौड़कर वहां पर पहुंचे तब देखा कि दुकान के भीतर बच्चे के साथ जोर-जबरदस्ती कर रहा है. उसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया. बच्ची को घर में जाकर सौंप दिया और रमजान की पिटाई कर दी.

यौन शोषण मामले में हुआ था रिहा

आरोपी के बारे में पुलिस का कहना है कि वह एक युवती के साथ य़ौन शोषण करने के मामले में सात साल की सजा काट चुका है. हाल ही में वह सजा काटकर रिहा होकर घर आया था.

बच्ची का कराया मेडिकल

घटना के बाद पुलिस ने सोमवार को बच्ची का कमेडिकल कराया है.  वहीं पुलिस बच्ची के परिवार के लोगों से मिलकर भी घटना की पूरी जानकारी ली. पुलिस ने परिवार के लोगों को हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर : घाघीडीह जेल में घुस रहा था जहरीला नाग, मची भागमभाग

 

 

Related Articles

Back to top button