
Lohardaga: प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार आज भारतीय स्टेट बैंक( SBI) मुख्य ब्रांच के समीप लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में मोदी सरकार के संरक्षण में LIC एवं SBI में प्रधानमंत्री के मित्र गौतम अडानी द्वारा घोटाले करने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार के संरक्षण में LIC एवं SBI में प्रधानमंत्री की मित्र गौतम अडानी द्वारा घोटाला कर जनता की गाढ़ी कमाई को डकारने का प्रयास किया जा रहा है जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. पहले भी विजय माल्या एवं नीरव मोदी ने घोटाला कर देश छोड़ कर भाग चुके हैं. वही हाल प्रधानमंत्री के शह पर इनके मित्र गौतम अडानी करना चाह रहे हैं. आज देश के बेरोजगार युवा, व्यापारी, और किसान, सशंकित है कि कहीं उनकी गाड़ी कमाई गौतम अडानी जैसे लोग लेकर फरार ना हो जाए. जिस तरह से हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्र गौतम अडानी के समर्थन में धृतराष्ट्र की तरह अंधे हो गए हैं. अगर प्रधानमंत्री जी का मंशा साफ है तो शीघ्र संसदीय समिति से जांच कराना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बिरनी में अवैध शराब के धंधेबाजों के ठिकानों पर हुई कार्रवाई, अवैध शराब और महुआ नष्ट
सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव ने कहा कि अडानी के घोटाले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी बहुत कुछ संकेत दे रही है, जनता सब देख रही है आने वाले समय में जनता सबक सिखाएगी. कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने कहा SBI और LIC से प्रधानमंत्री के मित्र गौतम अडानी ने जो पैसा लिया है उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्र से अविलंब वापस कराएं यह देश की जनता की गाढ़ी कमाई की है कांग्रेस पार्टी देश को बर्बाद होते नहीं देख सकती. अगर देश की जनता की गाढ़ी कमाई अविलंब वापस नहीं की जाती तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी.
धरना का संचालन किसको प्रखंड के बीस सुत्री अध्यक्ष सामुल अंसारी एवं धन्यवाद ज्ञापन हाजी जबारूल अंसारी ने किया. इस मौके पर लालमोहन केसरी शाहिद अहमद बेलु पवन गौतम कुणाल अभिषेक विशाल डुंगडुंग संदीप मिश्रा सत्यदेव भगत तनवीर आलम यूनुस अंसारी जुगल उरांव विनोद खेरवार रविंद्र सिंह परवेज सिद्धकी जयनाथ साहू सत्यजीत सिंह अनिल उरांव, महेन्द्र भगत, राजू कुरैशी शेख सादिक कबीर उरांव मजीद अंसारी शमीम अंसारी रामविलास उरांव रुस्तम अंसारी ,आदरा उरांव अनवर आलम आजम खान पिंटू उरांव इस्राफील अंसारी जैनुल अंसारी विजय उरांव खलील खलीफा रोजाउद्दीन अंसारी उमेश उरांव तौसीफ आलम संतोषी उरांव अनीता लकड़ा , प्रमिला उरांव, लक्की उरांव, अनिता उरांव, रमिया उरांव, संजू उरांव, बसंती देवी अबुल अंसारी, विनोद उरांव, इंदर मुंडा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।






