Crime NewsGiridih

गिरिडीह के बिरनी में अवैध शराब के धंधेबाजों के ठिकानों पर हुई कार्रवाई, अवैध शराब और महुआ नष्ट

Giridih: बिरनी के बड़ाई गांव में सोमवार को गिरिडीह उत्पाद विभाग ने जोरदार तरीके से छापेमारी अभियान चलाया. उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई के दौरान बिरनी थाना प्रभाारी अमरजीत सिंह भी पुलिस जवानों के साथ शामिल हुए. छापेमारी के इस कार्रवाई में करीब 125 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया. तो शराब बनाने वाले कई सामानों को भी तोेड़ा गया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: आंदोलन चिन्हितकरण आयोग की झामुमो कार्यालय में हुई बैठक, विधायक सोनू समेत कई हुए शामिल  

कार्रवाई के दौरान 3500 सौ किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया. वैसे इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को यह भी पता चला कि बिरनी के बड़ाई गांव में गोपाल मंडल, तालेशवर मंडल और अशोक मंडल ही इस अवैध कारोबार में शामिल है और पिछले कई महीनों से तीनों धंधेबाज गांव में जानलेवा महुआ शराब का निर्माण करते आ रहे थे. इधर कार्रवाई के क्रम में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर विनोद सिंह भी शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button