Court NewsJharkhandRanchi

HC: रांची हिंसा मामले में हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से पूछा- अशांति फैलाने वालों पर क्या हुई कार्रवाई?

तबरेज अंसारी की मॉब लिंचिंग के बाद रांची के राजेंद्र चौक के पास हुआ था हंगामा

Ranchi: सरायकेला में तबरेज अंसारी की भीड़ द्वारा मौत के बाद राजधानी रांची में 5 जुलाई 2019 को राजेंद्र चौक के पास हंगामा और एकरा मस्जिद के पास चाकूबाजी की हुई घटना मामले में पंकज यादव की जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में कोर्ट ने राज्य के डीजीपी से मामले की जांच से संबंधित स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने डीजीपी से पूछा है कि रांची में उस दिन अशांति फैलाने की घटना पर क्या कार्रवाई हुई. कितने एफआईआर दर्ज हुए और कितने लोगों की गिरफ्तारी की गई, इन सभी बिंदुओं पर कोर्ट ने डीजीपी से जवाब मांगा है. मामले की सुनवाई कोर्ट ने 10 अप्रैल निर्धारित की है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने पैरवी की.
इसे भी पढ़ें: HC: बच्चू यादव की जमानत पर सुनवाई 21 मार्च को, ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए फिर मिला समय

दरअसल, जून 2019 को सरायकेला खरसावां में तबरेज अंसारी के मॉब लिंचिंग की घटना हुई थी. इसे लेकर रांची में पांच जुलाई 2019 को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा करने के बाद हज़ारों की संख्या में रांची के उर्स मैदान में सरायकेला में तबरेज अंसारी के हत्याकांड को लेकर आक्रोश सभा किया था. सभा में तबरेज की हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग की गई थी. सभा के बाद लौट रहे लोगों ने शहर में जमकर उत्पात मचाया था. मॉब लिंचिंग का विरोध करने निकली भीड़ देर रात तक हंगामा करती रही. इस दौरान पत्थरबाजी की गई और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था. इसी हंगामे में सीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज की बस इस भीड़ में फंस गई, जिसमे भी तोड़-फोड़ और आग लगाने की कोशिश की गई थी. देर रात भीड़ द्वारा रांची के एकरा मस्जिद के पास चाकूबाजी भी की गई, जिसमे इंद्रपुरी के रहने वाले विवेक कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button