HazaribaghJharkhand

हजारीबाग : दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, दोनों ओर से मामला दर्ज

Hazaribagh : लोहसिंघना थाना क्षेत्र के झील त्रिमूर्ति चौक के समीप दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों से मिलाकर लगभग आधा दर्जन से ऊपर लोग घायल हुए हैं. सभी का इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है.

दोनों पक्षों ने थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. प्रथम पक्ष द्वारा कांड संख्या 189/20 दर्ज कराया गया है. जिसमें आरोपी मंजीत यादव उसके बेटे मीत यादव कृष्णा यादव भगना किशन यादव ऋषिकेश व एक महिला को बनाया गया है.

वहीं दूसरे पक्ष द्वारा कांड संख्या 190/20 दर्ज कराया गया है. जिसके आरोपी सुधीर पांडेय, राज यादव, मनोज पांडे, सरोज पांडे, सुनील पांडे हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- रांची पुलिस ने कर ली है ‘तीसरी आंख’ की मरम्मत, अब नजरों से बचना मुश्किल

Related Articles

Back to top button