
Hazaribagh : जिले के कोर्रा थाना अंतर्गत नगवां पुल के पास ट्रक और मिल्क वैन में टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी की वैन में आग लग गयी. वैन के अंदर बैठा ड्राइवर बुरी तरह से फंस गया और बाहर नहीं निकल सका. जिससे की जलकर उसकी मौत हो गयी. वहीं ट्रक भागने में सफल रहा. घटना करीब एक बजे रात की बतायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 : 20 राज्यों की 91 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग शुरू
और… देखते ही देखते जलकर सब राख हो गया
स्थानीय लोगों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी. घटना की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. वहीं कोर्रा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के मुताबिक मिल्क वैन में सिर्फ ड्राइवर था. उसके साथ कोई सहायक चालक नहीं था.
घटना के बारे में लोगों ने बताया कि ट्रक व मिल्क वैन की आमने-सामने की टक्कर थी. टक्कर के बाद मौके से ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर भागने में सफल रहा जबकि मिल्क वैन का ड्राइवर गाड़ी में फंसा ही रह गया और जलकर उसकी मौत हो गयी. वैन में आग इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते सब जलकर खाक हो गया.
इसे भी पढ़ें- बिहार : चार लोकसभा व एक विधानसभा सीट के लिए मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
क्या कहना है पुलिस का
इधर पुलिस का कहना है कि जलकर मरने की वजह से ड्राइवर की पहचान करना मुश्किल है. चूंकि वैन पूरी तरह से जल चुका है इसलिए वैन में तलाशी के दौरान कोई कागजात नहीं मिला. अंदर रखा सबकुछ जलकर राख हो चुका है. इस वजह से पुलिस को ये तक पता लगाने में मुश्किल हो रही है कि वैन कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी. वहीं घटना की वजह से थोड़ी देर तक आवागमन प्रभावित रहा. लेकिन कुछ ही देर में पुलिस के द्वारा जले हुए मिल्क वैन के हटा लिया गया. पुलिस उस ट्रक की भी तलाश में हैं जिसने वैन को टक्कर मारी थी.




