
Dhanbad : गोविंदपुर लायंस क्लब आई हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ नारायण कुमार के साथ राकेश यादव नाम के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और उसके परिजनों के द्वारा मारपीट की गयी है. जिसके बाद डॉक्टर को जख्मी हालत में SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी डॉक्टर का बयान पुलिस ने मामला दर्द कर लिया है.
सरायढेला के श्याम विहार कॉलोनी गली नंबर 2 के रहने वाले जख्मी डॉक्टर नारायण दत्त गुप्ता ने आरोप लगाया है कि राकेश यादव मेरे घर के पीछे रहते हैं. शाम को अचानक राकेश यादव व उसके परिजन घर में लोहे की रॉड लेकर घुस गये, और मारपीट की. जिसमें उनका सिर फट गया और हाथ टूट गया. पत्नी के साथ भी मारपीट की गयी. घर के पालतू कुत्ते को छोड़ने के बाद वह सभी भाग खड़े हुए.
डॉक्टर ने बताया कि कोलकुसमा में 56 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री के लिए राकेश यादव ने 40 लाख रुपए लिए थे. लेकिन रुपए लेने के बाद अब वह जमीन की रजिस्ट्री नहीं कर रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.




