
Ranchi: अपराध रोकने के लिए राज्य भर में अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाया गया है. यह अभियान 16 नवंबर से लेकर 25 दिसंबर तक चलाया गया. इस अभियान में पुलिस को काफी संख्या में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस मिले हैं.
पुलिस ने राज्य के अलग-अलग जिलों से कुल 125 अवैध हथियार बरामद किये हैं. राज्य भर के अलग-अलग जिलों में चलाये गये अभियान में सबसे अधिक रांची जिले से अवैध हथियार मिले हैं. वहीं गढ़वा और कोडरमा से एक भी अवैध हथियार बरामद नहीं हुआ है.
रांची से कुल 18 अवैध हथियार मिले हैं, जबकि चाईबासा एवं साहिबगंज से 16 अवैध हथियार मिले हैं. रांची पुलिस ने सात देसी पिस्टल और एक रेगुलर पिस्टल बरामद की है. राँची पुलिस ने राइफल की 70 गोलियां और पिस्टल की 34 गोलियां बरामद की हैं.
पुलिस ने राज्य भर से 182 पिस्टल की गोलियां, 774 राइफल की गोलियां और एके- 47 की 547 गोलियां बरामद की हैं.
इसे भी पढ़ें- रघुवर दास ने सेल की लौह अयस्क खनन पट्टों का अवधि विस्तार कर राजस्व का नुकसान कराया: सरयू राय




