
Hazaribag : हजारीबाग जिले में महिला कांस्टेबल से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला कांस्टेबल ने ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप लगाया है.
महिला कांस्टेबल का आरोप है कि शादी का झांसा देकर सब इंस्पेक्टर ने उससे शारीरिक संबंध बनाये और बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया.
इस मामले में हजारीबाग एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद ही किसी भी तरह की कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : अब #Mall में भी #Bike का 5 और कार का 20 रुपये #Parking शुल्क, सिनेमा में MRP पर पानी बोतल
कोर्ट ने दिया था मामला दर्ज करने का आदेश
माहिला थाना में तैनात 30 वर्षीय कांस्टेबल ने शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत का दरवाजा खटखटाया था.
इसके बाद कोर्ट ने हजारीबाग के मुफस्सिल थाना पुलिस को 28 वर्षीया ट्रेनी सबइंस्पेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा गया जिसके बाद ट्रेनिंग सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें : #EastSinghbhum के #minerals की हो रही #Smuggling, हर साल 1000 करोड़ के राजस्व का नुकसान
सोशल मीडिया पर बने थे दोनों दोस्त
मिली जानकारी के अनुसार एसआइ और महिला कांस्टेबल सोशल मीडिया पर दोस्त बने थे.
इसके बाद दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ी और 7 जुलाई को आरोपी सब इंस्पेक्टर महिला कांस्टेबल के घर गया और शादी करने का वादा कर कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाये.
आरोपी द्वारा शादी से इनकार करने के बाद पीड़ित कांस्टेबल ने अदालत का दरवाजा खटखटाया.
कोर्ट के निर्देश पर मुफस्सिल थाना में बलात्कार से संबंधित आइपीसी की धारा 376 के तहत आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जांच के बाद तय की जायेगी आगे की कार्रवाई
इस मामले में हजारीबाग एसपी मयूर पटेल कन्हैयालाल से बात करने पर उन्होंने बताया कि महिला कांस्टेबल के द्वारा सब इंस्पेक्टर पर लगाए गये दुष्कर्म के आरोप की जांच की जा रही है.इसके बाद ही किसी भी तरह की कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : शर्मनाक : #Rickshaw पर लादकर #postmortem के लिए भेजा गया 90 वर्षीय वृद्ध का शव




