
- महज एक माह में दुर्व्यवहार की छह शिकायतें मली थीं थाना प्रभारी के खिलाफ
- एसडीपीओ ने जांच में थाना प्रभारी को पाया दुर्व्यवहार का दोषी
Palamu : पुलिस को लंबे समय से पब्लिक फ्रेंडली बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसमें अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है. पलामू जिले के पाटन में कुछ इसी तरह की स्थिति रहने पर जिले के एसपी संजीव कुमार ने थाना प्रभारी विष्णु सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है.
इसे भी पढ़ें- लोहरदगा के एडिशनल एसपी सड़क दुर्घटना में घायल, बेटे को भी लगी गंभीर चोट
जांच में सही पाया गया आरोप
मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ सह आईपीएस के विजय शंकर ने बताया कि उनकी जांच रिपोर्ट पर जिले के एसपी संजीव कुमार ने पाटन थाना प्रभारी विष्णु सिंह को पुलिस केंद्र हाजिर कर दिया गया है. एसडीपीओ ने कहा कि पाटन थाना प्रभारी के पब्लिक से खराब संबंध रहने की शिकायत लगातार मिल रही थी. पांच से छह शिकायतें मिल चुकी थीं. शिकायतों के आलोक में जांच की गयी, तो मामला सही पाया गया. उन्होंने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंप दी.
इसे भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता की पीट -पीटकर हत्या, आनन-फानन में अंतिम संस्कार की कोशिश, पुलिस ने रोका
एक माह के छोटे से कार्यकाल में थाना प्रभारी के खिलाफ छह शिकायतें मिलना दुखद
एसडीपीओ ने कहा कि जांच के दौरान सामने आया कि थाना प्रभारी एकपक्षीय सुनवाई करते थे. दूसरे पक्ष की बातें नहीं सुनते थे. उन्होंने कहा कि उनकी पदस्थापना हुए अभी एक माह भी नहीं हुआ है, लेकिन इस छोटी सी अवधि में किसी थाना प्रभारी की पांच से छह शिकायतें मिलना दुखद है. पुलिस को हमेशा जनता से व्यवहारकुशल रहना है. पब्लिक के सहयोग से ही इलाके में शांति और सौहार्द का माहौल बनता है.
इसे भी पढ़ें- झारखंड के युवाओं को आर्मी में जाने का सुनहरा मौका, 21 दिसंबर से एक माह तक होगी सीधी बहाली




