
Ranchi. हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में आरोपी कारोबारी विनय कुमार सिंह की ओर से हजारीबाग एसीबी कांड संख्या 11/2025 में दायर जमानत याचिका पर सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कोर्ट से समय देने का आग्रह किया गया जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए सुनवाई की अगली तिथि 26 नवंबर निर्धारित की है. एसीबी की ओर से सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल सुमित गाड़ोदिया ने पक्ष रखा था.
क्या है मामला
आरोप है कि विनय कुमार सिंह ने हजारीबाग में 28 डिसमिल गैर मजूरवा खास जंगल झाड़ की सरकारी जमीन की खरीद की थी और इसका सरकारी अधिकारियों की मिली भगत से गलत तरीके से म्यूटेशन भी करा लिया था। इसके बाद एसीबी ने मामले में केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। मामले में हजारीबाग एसीबी कांड संख्या 11/2025 दर्ज किया गया है.




