
Ranchi: अधिवक्ता सह भाजपा झारखण्ड प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के पिताजी आनंद स्वरूप लाल जिनकी उम्र लगभग 75 वर्ष थी का देहांत हो गया. आनंद स्वरूप लाल अपने पीछे पत्नी , तीन पुत्र एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं. लाल रेल डाक सेवा से सेवानिवृत अधिकारी थे. बिगत 5 वर्षों से आनंद स्वरूप लाल लीवर की बीमारी से ग्रसित थे. आनंद स्वरूप लाल कोकर स्थित अयोध्या पुरी कॉलोनी में निवास था. लाल के बड़े पुत्र संतोष कुमार आयकर अधिकारी, दूसरे पुत्र सुधीर श्रीवास्तव अधिवक्ता और छोटे पुत्र प्रिंस कुमार पत्रकार हैं पुत्री सुधा देवी गृहणी हैं.
इसे भी पढ़ें: 12 फरवरी को होगा नीरज सिन्हा का कार्यकाल खत्म, झारखंड के नए डीजीपी को लेकर अबतक सस्पेंस




