Sports

U-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता और सीनियर फेडरेशन कप में दमखम दिखाएंगे पहलवान

CM हेमंत करेंगे प्रतियोगिता का उद्घाटन

Ranchi: शुक्रवार (15 अप्रैल) से 19 अप्रैल तक रांची में अलग अलग राज्यों के कुश्ती खिलाड़ियों की महफिल देखने को मिलेगी. अंडर-17 सब जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2022 में सब अपना दमखम दिखाएंगे. गणपत राय इंडोर स्टेडियम, खेलगांव (होटवार, रांची) में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के जरिये अपने हुनर का परिचय भी देंगे. इसके अलावा सीनियर फेडरेशन कप महिला, पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 2022 भी इसी स्टेडियम में होगी.

झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है. चूंकि नेशनल स्तर के दो-दो कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन शुक्रवार को करेंगे.

इसे भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को किया ढेर, एक्सीडेंट में दो जवान शहीद

इस टूर्नामेंट में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, भारतीय कुश्ती संघ के सह सचिव संजय कुमार सिंह, लखनऊ कुश्ती संघ के अध्यक्ष विनय कुमार शाही और अन्य विशिष्ट अतिथि भी आ रहे हैं.

इसे देखते आयोजन की सारी तैयारियों को आज झारखंड कुश्ती संघ की ओर से अंतिम रूप दिया गया. संघ ने रांची के खेल प्रेमियों से भी इस चैंपियनशिप का आनंद लेने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें:Ranbir Alia Wedding : एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, नहीं होगा रिसेप्शन, जानें क्या है वजह

Related Articles

Back to top button