GiridihJharkhand

धारा 144 तोड़ने के आरोप में गिरिडीह भाजपा के पांच नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

Giridih : धारा 144 के बीच रूपेश पांडेय हत्याकांड को लेकर विरोध करने के मामले में जिले के मुफस्सिल थाना में पांच भाजपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बीडीओ दिलीप महतो के आवेदन पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में पार्टी के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, राजेश वर्मा और बैधनाथ मुर्मू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. बीडीओ दिलीप वर्मा ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बगैर अनुमति के भाजपा ने प्रदर्शन किया‌.

जिसके बाद 144 का नियम तोड़ने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. बताते चलें कि गुरुवार को भाजपा ने कई स्थानों पर काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand NEWS : पासवा ने की मांग, कहा- सरकारी टीचर अपने ही स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ायें

Related Articles

Back to top button