JharkhandRanchi

जून से शुरू होगा हरमू का इलेक्ट्रिक शवदाह गृह, बिजली की जगह गैस का होगा इस्तेमाल

Ranchi : राजधानी के हरमू स्थित इलेक्ट्रिक शवदाह गृह जून से शुरू हो जाएगी. इसके लिए मंगलवार को एक ट्रायल किया गया. यह ट्रायल गैस से किया गया, जिसमें यह सफल हुआ. इस शवदाह गृह को फिर से चालू करने का जिम्मा मारवाड़ी सहायक समिति को मिला था.

जिसके बाद समिति ने इसे फिर से शुरू करने का निर्णय लिया था. इस शवदाह गृह को बिजली की जगह गैस से जलाने की बात की गयी थी. मारवाड़ी सहायक समिति का कहना था कि गैस से जलाने के पीछे का कारण यह है कि एक गैस सिलेंडर से ही काफी कम समय में एक मृत शरीर को जलाया जा सकता है. इससे संक्रमण का भी खतरा नहीं होगा और लकड़ी की भी बचत होगी.

इसे भी पढ़ें – #6thJpsc पर मंत्री बादल पत्रलेख ने CM को लिखा पत्र, कहा – अनियमितता पर मिली शिकायत पर लें संज्ञान

डीसी ने शवदाह गृह को चालू करने का दिया था निर्देश

बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने इस इलेक्ट्रिक शवदाह गृह को शुरू करने का निर्णय लिया था. इसके लिए करीब दो माह पहले ही कोरोना संकट से निपटने के लिए अधिकारियों की बैठक हुई थी.

बैठक में रांची डीसी ने संक्रमित बॉडी को जलाने के लिए नगर निगम को इस शवदाह गृह को तैयार करने को कहा था. जिसके बाद निगम के प्रयासों से मारवाड़ी सहायक समिति ने गैस से संचालित इस शवदाह गृह का ट्रायल किया.

इसे भी पढ़ें – #Dhullu तेरे कारण : रघुवर राज में बाघमारा में बढ़ी विधायक ढुल्लू महतो की मनमानी, एफआइआर करने से भी परहेज करती रही पुलिस

गरीब परिवारों को मिलेगा 50 प्रतिशत का रिबेट

वार्ड 26 के पार्षद अरूण कुमार झा ने बताया कि इस शवदाह गृह का टेक्निकल काम पूरा हो चुका है. सिविल वर्क का बाहर का काम अभी चल रहा है. जून तक इसके तैयार होने की संभावना है.

जल्द ही एक डेड बॉडी को इसमें जलाकर इसका परीक्षण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि निगम और मारवाड़ी सहायक समिति ने यह फैसला किया है कि इस शवदाह गृह में बॉडी जलाने का एक फिक्सड चार्ज तय किया जाएगा. लेकिन गरीब परिवारों को इसमें अपने संबंधियों के बॉडी जलाने पर 50 प्रतिशत का रिबेट भी मिलेगा.

इसे भी पढ़ें –#Palamu : विशाखापत्तनम से पलामू पहुंचे अधिकतर मजदूरों से वसूला गया 525 से 1 हजार रुपये तक किराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button