National

विशाखापत्तनमः इस्कॉन कैंपस से मिले मिड डे मील के 19.8 टन चावल, विजिलेंस की कार्रवाई

Visakhapatnam: विशाखापत्तनम के सागर नगर स्थित इस्कॉन परिसर से मिड-डे मील का चावल जब्त किया गया है. नागरिक आपूर्ति विभाग और विजिलेंस ने इस्कॉन परिसर में रेड डाल, 19.8 टन चावल जब्त किये हैं.

पुलिस का कहना है कि इस चावल को लॉरी से काकीनाड़ा भेजा जा रहा था. विजिलेंस के अधिकारी पूरे मामले में इस्कॉन के एक पुजारी की भूमिका संदिग्ध मान रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःबिहारः चमकी बुखार और लू से 200 से ज्यादा लोगों की मौत, आज नीतीश करेंगे हवाई सर्वेक्षण

रेड में 396 बोरी चावल जब्त

जनसत्ता की खबर के अनुसार, विभाग ने मिली सूचना पर इस्कॉन परिसर में अचानक छापेमारी की थी. इस दौरान चावल के 396 बोरे बरामद किए गए. छापे के समय इन चावलों को लॉरी में लादा जा रहा था. और करीब 110 बैग को लोड किया जा चुका था. पूछताछ करने पर लॉरी मालिक जी. ईश्वर राव और उसके सहयोगी खलासी केवीएस राव ने बताया कि इस चावल को काकीनाड़ा ले जाना था.

कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति विभाग ने 396 बोरियों में रखे करीब 19.8 टन चावल और लॉरी को जब्त किया है. इस्कॉन की तरफ से कुछ स्कूलों को मिड डे मील का चावल सप्लाई किया जाता था.

इसे भी पढ़ेंःदर्द-ए-पारा शिक्षक: पत्नी की सिलाई से चलता है घर, पैसों के अभाव में बेटा कई परीक्षाओं से हुआ वंचित

अधिकारियों के अनुसार, मार्च 2019 के बाद से इनकी सप्लाई का कोई लेखाजोखा नहीं रखा गया है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही एमईओ ने भी फरवरी के बाद स्टॉक की जांच नहीं की थी.

दान में मिले थे चावल-इस्कॉन

इधर मामले को लेकर इस्कॉन विशाखापत्तनम के अध्यक्ष संबा दास ने कहा, ‘चावल के स्टॉक को श्रद्धालुओं ने दान में दिया था और यह चावल मिड डे मील के लिए नहीं था. कहा कि इस्कॉन की तरफ से 67 सरकारी स्कूलों के 13000 से अधिक छात्रों और 61 जीवीएमसी स्कूलों के 1850 छात्रों को मिड डे मील उपलब्ध कराया जाता है.’

विजिलेंस अधिकारियों द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि अधिकारी चाहे तो हमारे रजिस्टर और स्टॉक की स्थिति की जांच कर सकते हैं.

हालांकि, मिड डे मिल के चावल को दूसरी जगह भेजे जाने के सवाल पर इस्कॉन के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार किया है. लेकिन इस्कॉन के अधिकारियों का कहना है कि जिस चावल को जब्त किया गया है उसे श्रद्धालुओं ने दान में दिया था.

इसे भी पढ़ेंःऔर… देखते ही देखते रांची-गुमला हाईवे पर से गुम हो गया जेपी उद्यान

Related Articles

Back to top button