
New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के पीएम के बधाई संदेश का जवाब देते हुए चिट्ठी लिखी है. पीएम मोदी ने अपने दिये जवाब में आतंक के माहौल का जिक्र किया है.
उन्होंने लिखा, ‘दोनों के बीच एक अनुकूल वातारण बनाने पर पुनर्विचार करना चाहिए, जो आतंक का रास्ता छोड़ने के बाद ही संभव है.’ प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध तभी सुधर सकते हैं, जब पाकिस्तान आतंकवाद पर ठोस कार्रवाई करके दिखाये.
इसे भी पढ़ेंःदर्द-ए-पारा शिक्षक: पत्नी की सिलाई से चलता है घर, पैसों के अभाव में बेटा कई परीक्षाओं से हुआ वंचित
‘आतंक का छोड़ें साथ’
हालांकि इमरान खान को भेजे गए पत्र में आतंक मुक्त माहौल का जिक्र है. लेकिन इस बात का कोई उल्लेख नहीं है कि दोनों मुल्कों के बीच बातचीत कब शुरू होगा. इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है.
पत्र में साफतौर पर कहा गया कि भारत अपने सभी पड़ोसी मुल्क के साथ बेहतर संबंध चाहता है. और विकास के लिए शांति और स्थिरता जरूरी है. भारत के लिए प्राथमिकता हमेशा जनता का विकास रहा है.
ज्ञात हो कि पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत से बातचीत की पेशकश की जा रही है. लेकिन भारत ने एकबार फिर स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकती.
भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक बातचीत नहीं हो सकती.
इसे भी पढ़ेंःबिहारः चमकी बुखार और लू से 200 से ज्यादा लोगों की मौत, आज नीतीश करेंगे हवाई सर्वेक्षण




