Jamshedpur

तीन बार कर चुका था खुदकुशी का प्रयास, जानें क्या हुआ चौथी बार में

नशे का आदी था शेरू, पत्नी आस-पड़ोस के घरों में काम करके चलाती है परिवार

Jamshedpur :  खुदकुशी की तीन नाकाम कोशिश करने वाले शेरू ने आखिर  ले ही ली अपनी जान. शेरू मुखी (45) सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती का रहने वाला था.  इसके पहले वह तीन बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था. हालाकि किसी न किसी वजह से वह अपने प्रयास में असफल रहा, लेकिन बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे परिजनों ने देखा कि वह चुन्नी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था. इसके बाद देखते ही देखते घर में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि शेरु इससे पहले भी तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका है. वह नशे के सेवन का आदी बताया जाता है.

दूसरे के घरों में काम करके पत्नी चलाती है परिवार

शेरू की पत्नी दूसरे के घरों में काम-काज करके परिवार चलाती है. शेरु खान ने आत्महत्या क्यों की? इसके पुख्ता कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें- 23 दिनों से मोरहाबादी मैदान में धरने पर बैठे सहायक पुलिसकर्मियों की सुध लेने वाला कोई नहीं, एक की तबीयत बिगड़ी देर रात भेजा गया अस्पताल

Related Articles

Back to top button