
Latehar: झारखंड में नक्सलियों को एकबार फिर मुहं की खानी पड़ी है. लातेहार के भार्गव में माओवादी और सुरक्षा बल में मुठभेड़ हुई. अहले सुबह हुई इस मुठभेड़ में पांच माओवादियों के मारे जाने की खबर है. मारे गये सभी नक्सली बीजे सेक सदस्य छोटू जी के दस्ते हैं. हालांकि इस मुठभेड़ में मारे गये माओवादी की पहचान अब तक नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ सुबह पांच बजे के करीब हुई. हेरहंज थानाक्षेत्र के सिकिद और केड़ू जंगल के बीच बुधवार की सुबह हुई इसे मुठभेड़ के बाद 3 एक के 47, एक इंसास, एक 315 बोर की राइफल, काफी संख्या में गोलियां-बारुद और पिठ्ठू बैग बरामद किया है. पुलिस ने पांचों माओवादियों का शव भी बरामद कर लिया है. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
Latehar: झारखंड में नक्सलियों को एकबार फिर मुहं की खानी पड़ी है. लातेहार के भार्गव में माओवादी और सुरक्षा बल में मुठभेड़ हुई. अहले सुबह हुई इस मुठभेड़ में पांच माओवादियों के मारे जाने की खबर है. मारे गये सभी नक्सली बीजे सेक सदस्य छोटू जी के दस्ते हैं. हालांकि इस मुठभेड़ में मारे गये माओवादी की पहचान अब तक नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ सुबह पांच बजे के करीब हुई. हेरहंज थानाक्षेत्र के सिकिद और केड़ू जंगल के बीच बुधवार की सुबह हुई इसे मुठभेड़ के बाद 3 एक के 47, एक इंसास, एक 315 बोर की राइफल, काफी संख्या में गोलियां-बारुद और पिठ्ठू बैग बरामद किया है. पुलिस ने पांचों माओवादियों का शव भी बरामद कर लिया है. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :CRPF आईजी की नक्सलियों को दो टूक, डालें हथियार नहीं तो खानी पड़ेगी मुंह की
5 माओवादी ढेर
आईजी अभियान ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि, लातेहार एसपी को सूचना मिली थी कि हेरहंज थानाक्षेत्र के सिकिद और केड़ू जंगल के बीच काफी संख्या में माओवादी जुटे हैं. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान शुरू किया, पुलिस को नजदीक पाकर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिसमें 5 माओवादी ढेर हो गये. आईजी अभियान ने कहा कि मारे गये माओवादियों में इनामी नक्सली होने की भी संभावना है. वहीं, क्षेत्र में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है. इस पूरे अभियान में झारखंड पुलिस, झारखंड जुगआर, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन शामिल रहे.
इस वर्ष अबतक पुलिस-नक्सलियों के बीच 17 मुठभेड़ हो चुकी है
झारखण्ड पुलिस एवं सीआरपीएफ नक्सलियों के खिलाफ लगातार मुहिम चला रही है. इस वर्ष अबतक पुलिस नक्सली के बीच 17 मुठभेड़ हो चुकी है. जिसमें 7 मुठभेड़ लातेहार में, 5 पलामू में, 2 हजारीबाग और 2 खूंटी में हुई है. इन 17 मुठभेड़ में अबतक 16 नक्सली मारे जा चुके हैं. मारे गए नक्सली विभिन्न संगठन भाकपा, टीपीसी, पीएलएफआई, जेजेएमपी शामिल है. माओवादी एवं अन्य स्पिलिंटर ग्रुप खात्मे की कगार पर है. वहीं वर्ष 2017 में भी राज्य में झारखण्ड सरकार के आत्मसमर्पण नीति एवं पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण दर्जनों शीर्ष नक्सलियों सहित कुल 47 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. 12 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गये एवं 02 सैक मेम्बर और 55 शीर्ष नक्सली सहित कुल 608 गिरफ्तारियां हुई. नक्सलियों के पास से करीब डेढ़ करोड़ नकदी सहित 37 पुलिस के लूटे गये हथियार और 10 जनता से लूटे गये हथियार सहित सैकड़ों हथियार की बरामदगी की गई है. पिछले वर्ष सैक स्तरीय ईनामी माओवादी संदीप उर्फ मोतालाल सोरेन की गिरफ्तारी से माओवादी के प्रभाव में काफी कमी आई है.
गिरिडीह में एक साथ 15 नक्सलियों की हुई थी गिरफ्तारी
5 मार्च को गिरीडीह जिले के बनपुरा गांव के अकबकीटांड में बिना एक राउंड फायर किये 15 नक्सली को गिरफ्तार किया गया था. पकड़े गए नक्सलियों में बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य 25 लाख का इनामी नक्सली सुनील सोरेन, सबजोनल कमांडर सोहन भुइयां, सबजोनल कमांडर दिनेश उर्फ चार्ली, चितरंजन सोरेन, सुमित हेम्ब्रम, राजू राय, सुरेश हांसदा, बालो हंसदा, मुकेश सोरेन, सुरेंद्र मरांडी, महिला नक्सली चन्दमुनी हांसदा, संज्योती हांसदा, सबीत मुर्मू, गीता बेसरा और बाहमुणी सोरेन को गिरफ्तार किया गया था. सर्च अभियान में नक्सलियों के दस्ते के साथ बड़ी मात्रा में हथियार आदि भी बरामद की गयी थी, जिसमें 7.62 का 5 एसएलआर रायफल इसकी 10 मैगजीन व 369 गोली, 5.56 एमएम 2 इंसास रायफल एवं इसकी 3 मैगजीन व 15 गोली, (.303) की 4 रायफल इसकी 2 मैगजीन व 200 गोली, 1 एके 47 इसकी 3 मैगजीन व 53 गोली, कंट्रीमेड गन व इसकी 2 गोली, 1 टैबलेट, 3 मोबाइल, 34 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 1 हैंड ग्रेनेड, 4 मोटोरोला सेट, 2 एफएम रेडियो, एक हैंडमेड पिस्टल, 300 आधार कार्ड, 2 लाख 48 हजार रुपये नगद, 50 एटीएम व पासबुक, एक हैंडमेड ग्रेनेड, 1 बैट्री, नक्सल साहित्य, दवा, नक्सली बर्दी, विस्फोटक, 6 कोडेक्स, 1 सेफ्टी फ्यूज जब्त किया गये थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





932011 294210Id should speak to you here. Which is not some thing I do! I quite like reading a post which will make men and women believe. Also, a lot of thanks permitting me to comment! 13012