JharkhandRanchi

गुजरात की महिला ने पंडरा इलाके में की आत्महत्या, दिसंबर में हुई थी शादी

Ranchi: राजधानी रांची के पंडरा इलाके में गुजरात की एक महिला ने आत्महत्या कर ली है. बताया जाता है कि गुजरात की महिला शादी कर देवी मंडप रोड में रह रही थी. मृतका पिछले साल दिसंबर माह में शादी की थी, उसका नाम पूजा है. इस मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है. जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन रांची पहुंच रहे हैं. इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या की सही जानकारी सामने आ पाएगी.

Related Articles

Back to top button