
Ramgarh: आजसू पार्टी रामगढ़ जिला कमेटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार को जिला कार्यालय में हुई. जिसमें आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि बीते दो अप्रैल को हजारीबाग कोर्ट परिसर में विधायक ममता देवी के समर्थकों ने गवाह गोपी सोनी के साथ धक्का मुक्की की और दबाव बनाने का प्रयास किया. यह सब कोर्ट परिसर के गेट पर हुआ. इसके गवाह परिसर में मौजूद और कई अन्य लोग भी है.
यह सिर्फ गोपी सोनी का मामला नहीं है बल्कि हर गवाह को स्थानीय विधायक ममता देवी, उनके पति बजरंग महतो, देवर अमित महतो, दुलमी बीस सूत्री के अध्यक्ष सुधीर मंगलेश और अन्य समर्थक गवाह के घर जाकर उन्हें डरा धमका रहे हैं. पैसे का प्रलोभन देकर उनहें गवाही अपने पक्ष में देने का दबाव डाल रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:हाईकमान का बुलावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, चारों मंत्री समेत 30 वरिष्ठ नेता दिल्ली रवाना, चर्चा का बाजार गरम
गोला निवासी गोपी सोनी ने कोर्ट में न्यायालय के सामने इनकी कारगुजारियों का पोल खोलकर रख दिया है. विधायक ममता देवी स्थानीय थाना में गोपी सोनी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाती हैं.
दूसरी तरफ गोपी सोनी कोर्ट में न्यायालय के सामने खड़ा होकर कहता है कि वह उसके घर पर विधायक समर्थकों ने हमला करके गवाही उनके पक्ष में करने का दबाव डाला, लेकिन स्वतंत्र गवाही होने के नाते उसने कोर्ट में सारी कारगुजारियों को उजागर कर दिया है.
दिलीप दांगी ने आगे कहा कि खुद को राष्ट्रीय पार्टी कहने वाली कांग्रेस अपने विधायक को किसी भी तरह क्लीन चीट दिलाने में जुटी है, विधायक के नाम पर अपनी दुकानदारी चलाने वाले उनके कुछ समर्थक इस मामले में बेनकाब होने के बाद विधायक को मासूम और निर्दोष बताने में जुटे हैं.
इसे भी पढ़ें:Gorakhnath Temple Attack: सिपाहियों को 5 लाख इनाम, गिरफ्तार आईआईटियन मुर्तजा बोला, मुझे कोई गोली मार दे
गोला की जनता जानती है कि विधायक ने सिर्फ इनलैंड पावर में ट्रांसपोर्टिंग पाने के लिए निर्दोष ग्रामीणों को बलि का बकरा बना दिया. कई निर्दोष विधायक की सनक के कारण मौत के मुंह में चले गए.
अपनी रोटी सेंकने के बाद विधायक इनके आश्रितों को दूध की मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया है.कहा कि मामले में जिला प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है.
पुलिस कानून की रक्षा करने बजाय. विधायक के दबाव में आजसू नेता पर गोपी सोनी के अपहरण का केस दर्ज करती है. पुलिस मामले के सभी गवाहों को सुरक्षित कोर्ट ले जाए और फिर वापस घर पहुंचाये. एक भी गवाह को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है तो आजसू पार्टी जिला के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : जगन रेड्डी ने किया कमाल, एक ही झटके में आंध्रप्रदेश में एक साथ बनाये 13 नए जिले




