
New Delhi: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज लखनऊ में जीएसटी परिषद की बैठक होने वाली है. यह जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक होगी. कई मायनों में इस बैठक को अहम माना जा रहा है. पेट्रोल-जीएसटी के दायरे में लाने पर चर्चा संभावित है. यदि पेट्रोल व डीजल जीएसटी के दायरे में आ जाता है तो इनकी कीमतों में कमी होना तय है.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: रांची व पूर्वी सिंहभूम में छह संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 102
बैठक में चार दर्जन से अधिक वस्तुओं पर टैक्स दर की समीक्षा हो सकती है. इसमें कोविड-19 से संबंधित 11 दवाओं पर टैक्स छूट को 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाने का फैसला भी हो सकता है. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में जीएसटी परिषद से जुड़ी सभी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कॉमन इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल भी लॉन्च हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:Pm Modi का 71वां जन्मदिन आज, लगा बधाइयों का तांता
साथ ही परिषद जोमैटो और स्विगी जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप को रेस्टोरेंट मानते हुए उनके डिलीवरी पर 5 फीसदी जीएसटी लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है. वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्र सरकार व राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल होंगे.




