BiharCrime News

पटना में हीरो मोटरसाइकिल शोरूम में चोरी

Patna : जिले के पालीगंज थाना के महाबलीपुर बाजार में चोरों के एक गिरोह ने हीरो मोटरसाइकिल शोरूम में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना में शोरूम में रखे गये गये नगद सहित लाखों के सामान चोर ले उड़े. घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति काफी नाराजगी व्याप्त है.

गुरुवार की देर रात शोरूम के एस्बेस्टेस की छत से घुस कर चोर शोरूम के अंदर पहुंचे. इस क्रम में चोरों ने शोरूम में रखे गये दो लाख रुपये नकद, एक दर्जन कंप्यूटर सेट और बैटरी सहित शोरूम में रखे कई सामान उड़ा ले गये. शुक्रवार को जब शोरूम को खोला गया तो पाया गया कि शोरूम के काफी सामान इधर-उधर बिखरे हुए हैं.

साथ ही नगद, कंप्यूटर सेट, सीसीटीवी और बैटरी सहित कई सामान गायब हैं. घटना के बाद पालीगंज थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया गया है.

इसे भी पढ़ें:JSSC CGL में आवेदन करने के लिए वे सभी उम्मीदवार योग्य जिन्होंने साल 2019 में किया था आवेदन

Related Articles

Back to top button