Uncategorized

जोकीहाटः जीत के करीब आरजेडी, बस घोषणा होनी बाकी, 18वें राउंड में 30 हजार से ज्यादा वोटों की मिली बढ़त

Araria: बिहार के अररिया जिले की जोकीहाट विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी शाहनवाज आलम जीत के काफी करीब हैं. 18 राउंड की गिनती तक आरजेडी प्रत्याशी ने बड़ी बढ़त बनाते हुए जेडीयू के मुर्शीद आलम को 30 हजार 715 वोटों से पीछे छोड़ दिया है. आरजेडी को मिली बढ़त के बाद पार्टी में जश्न का माहौल है. हालांकि यहां पर शुरुआती दौर में कांटे की टक्कर नजर आ रही थी. लेकिन अब तस्वीर लगभग साफ हो रही है. राजद प्रत्याशी ने बड़ी बढ़त बना ली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का विषय बन गई है, जबकि तेजस्वी यादव की ख्वाहिश यहां से जीत हासिल कर पार्टी की मजबूती को साबित करने और बड़े नेता के रूप में उभरने की होगी.

इसे भी पढ़ेंःउपचुनावः सिल्ली में सुदेश निकले आगे, गोमिया में बीजेपी की बढ़त बरकरार

बता दें कि जोकीहाट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 53 प्रतिशत मतदान हुआ. यहां से जेडीयू के विधायक रहे सरफराज आलम ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया था. जिसके बाद वो पिछले दिनों अररिया संसदीय क्षेत्र से अपने पिता दिवंगत तसलीमउद्दीन के निधन के बाद सांसद चुने गये. यह सीट 2005 से लगातार चार बार जेडीयू के पास रही है. अब इस उपचुनाव के बाद शायद ये सीट जेडीयू के साथ से निकलती दिख रही है. जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव में इस बार कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 28 मई को हुए उपचुनाव में 2.70 लाख मतदाताओं ने वोट डाले थे.

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button