JharkhandRanchiTop Story

पारसनाथ से मधुवन डोली से या पैदल जा सकेंगे, मोटरसाइकिल या अन्य वाहनों पर बैन

Ranchi: वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं को अत्यंत विशेष परिस्थिति में ही प्रशासन, वाहन के उपयोग की अनुमति देगा. इसे तत्काल प्रभाव से लागू करें. जनजातीय संस्कृति के संवर्धन के लिए मरांगबुरू का मंदिर भी पर्यटन प्लान के तहत बनाया जाएगा. ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखण्ड मंत्रालय में आयोजित पारसनाथ पहाड़ी पर स्थित जल मंदिर के जीर्णोद्धार सहित समग्र पर्यटकीय विकास संबंधित बैठक की समीक्षा करते हुए कही.

इसे भी पढ़ें-खर्च होंगे 52 अरब, तब मिलेगी रांची और जमशेदपुर को सस्ती बिजली

मोटरसाइकिल या अन्य वाहनों पर लगा प्रतिबंध

मुख्यमंत्री ने पारसनाथ पहाड़ी पर स्थित जल मंदिर के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास बैठक की समीक्षा की. उन्होने कहा कि अब श्रद्धालु पारसनाथ के दर्शनों के लिए मधुबन से पैदल और डोली के माध्यम से ही जा सकते हैं. मोटर साइकिल या अन्य वाहनों से दर्शन के लिए ऊपर जाना प्रतिबंधित रहेगा. वृद्ध एवं दिव्यांग पर्यटकों या श्रद्धालुओं को अत्यंत विशेष परिस्थिति में ही जिला प्रशासन वाहन के उपयोग की अनुमति देगा. इसे तत्काल प्रभाव से लागू करें.

इसे भी पढ़ें-मेरी आगोश में आ जाओ… एक रात संग गुजारो… फिर दे दूंगा अच्छे नंबर

तीन माह के अंदर वन विभाग अपना क्लीयरेंस दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पक्ष अपने-अपने दायित्वों को एक टाइमलाईन के तहत पूरी करें. उन्होंने कहा कि वन विभाग से संबंधित मामले 15 सितम्बर 2018 तक भेज दिए जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि तीन माह के अंदर वन विभाग सभी पहलुओं की जांच करते हुए अपना क्लीयरेंस दें. स्थानीय नागरिकों जिनकी जीविका पर्यटकों से जुड़ी हैं, उनका खास ध्यान रखा जाए. पारसनाथ पहाड़ी की नैसर्गिता और वन्य पशुओं सहित समस्त जैवविविधता सहित तमाम जल स्रोतों का संरक्षण करते हुए पर्यटन की दृष्टि से विकास होगा.

इसे भी पढ़ें-झारखंड के 88 एनजीओ के दफ्तरों पर छापा, कई आपत्तिजनक कागजात जब्त

बैठक में कौन-कौन थे मौजूद ?

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल भूमि राजस्व सचिव कमल किशोर सोन पेयजल स्वच्छता सचिव आराधना पटनायक प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार पर्यटन सचिव मनीष रंजन प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी लाल रत्नाकर सिंह मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी आनन्द मोहन शर्मा गिरिडीह के उपायुक्त मनोज कुमार एसपी गिरिडीह सुरेन्द्र कुमार झा आदि मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button