JharkhandRanchi

हरियाणा के कारोबारी की हत्या में शामिल दो आरोपी को बंगाल से ओड़ीसा लेकर पहुंचा था गोविंद राय, गिद्ध की नजर रखे थी ATS, मौका पाते ही दबोचा

Ranchi: झारखंड एटीएस ने पांडेय गिरोह के कुख्यात सक्रिय अपराधी को ओड़ीसा के बालासोर से गिरफ्तार किया है. करीब 6 वर्षो से फरार गोविंद राय 25 हजार का इनामी अपराधी था. गोविंद राय की गतिविधियों पर कई दिनों से आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) गिद्ध की निगाह से नजर रखी जा रही थी. मौका पाते ही टीम ने आरोपित को दबोच लिया. रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सौदागर मुहल्ला निवासी गोविंद राय पाण्डेय गिरोह का कुख्यात सक्रिय सदस्य है. 15-16 दिनों पहले जेल में बंद कुख्यात अपराधकर्मी पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी के निर्देश पर गुड़गांव, हरियाणा के व्यवसायी सचिन मुंजाल की हत्या कर दी गई थी.

हत्याकांड में शामिल दो कुख्यात अपराधियों को बंगाल के 24 परगना जिले स्थित अशोक नगर में गोविंद राय छुपाकर रखा था. झारखण्ड एटीएस तथा हरियाणा पुलिस की दबिश के कारण इस अपराधकर्मी ने उनलोगों को पश्चिम बंगाल से अपने स्कार्पियों वाहन (WB-38AX3757) में बिठाकर उड़ीसा के बालासोर स्टेशन लाकर छोड़ दिया था. एटीएस एसपी ऋषव कुमार झा की टीम पहले से वहां नजर रख रही थी. जैसे ही गोविंद राय के पहुंचने की भनक लगी झारखण्ड एटीएस तथा हरियाणा पुलिस की टीम ने जलेश्वर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. गोविंद राय के पास से एक स्कॉर्पियो (WB-38AX3757), 3050 रुपये, दो मोबाईल और तीन सिम पुलिस ने बरामद किया है.

बंगाल से रंगदारी मांगने का काम करता था गोविंद राय, विधायक प्रतिनिधि हत्या में था वांछित

गोविंद राय करीब 6 वर्षो से फरार चल रहा था. पश्चिम बंगाल में छुपकर गिरोह के अन्य सदस्यों के माध्यम से रंगदारी एवं जान मारने की धमकी दिया करता था. एटीएस एसपी ऋषव कुमार झा गोविंद राय को पकड़ने के लिये टीम भेजकर कड़ी नजर रख रही थी. गोविंद राय के विरुद्ध बलात्कार, हत्या, चोरी, शस्त्र अधिनियम जैसे संगीन अपराध के कई मामले दर्ज हैं. रामगढ़ के कुज्जू थाना (काण्ड सं0-332/04) रामगढ़ थाना (काण्ड सं0-339/19) तथा आर्म्स एक्ट के एक अन्य काण्ड में जेल जा चुका है. वर्ष 2021 में रंगदारी के मामले में बमबाजी की घटना कारित करायी गई है. बड़कागांव विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर बाउरी उर्फ बिदका बाउरी की हत्या में वांछित था. इसकी जांच एटीएस कर रही है. विधायक प्रतिनिधि हत्याकांड मामले में गोविन्द राय के विरुद्ध कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट निर्गत है.

Related Articles

Back to top button